दिल को छूने वाली हिन्दी शायरी


दिल को छूने वाली हिन्दी शायरी



इंटरनेट की सबसे बेस्ट हिन्दी शायरी आप को हमारे ब्लॉग पे मिलेगी आप इसे whatsaap, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि शेयर कर सकते है Yha aap ko दिल को छूने वाली हिन्दी शायरी milegi or aap ko best Hindi shayari status or shayari status Hindi me milegi




मेरी ज़िंदगी के अस्तित्व में
शामिल हो तुम…………!!

Yha aap ko दिल को छूने वाली हिन्दी शायरी milegi or aap ko best Hindi shayari status or shayari status Hindi me milegi
दिल को छूने वाली हिन्दी शायरी





कभी बयार बनकर,
जो हर रात मेरे कमरे में,
चुपके से घुस आती है झरोखे से,
और फिर बदन से लिपटी रहती है मेरे, 
रात भर…….!!





कभी ठंड की गुनगुनी धूप बनकर,
जो मेरी देहरी पर बैठी रहती है साथ मेरे,,
सुनते हुए मेरी बातें, 
दिन भर…….!!





कभी फूलों की ख़ुशबू बनकर,
जो तुम्हारे आलिंगन सी समा गई है मुझमें,
और अब साथ महकेगी मेरे, 
उम्र भर…..!!




कभी अग्नि बनकर,
जो दहक रही है मुझमें और मैं पिघलकर,
ढलती जा रहा हूँ तुम्हारे साँचे में,  
दिन ब दिन….!!




कभी परछाई बनकर,
जो करवाती है एहसास मुझे,
तुम्हारे मेरे साथ होने का, 
हर वक्त…….!!



कभी आकाश बनकर,
जहाँ बन पतंग,
थामे तुम्हारे प्रेम की डोर,
उड़ जाता हूँ मैं आसमाँ में,
और फिर आकाश की ऊँचाइयाँ, 
उतर आती हैं मुझमें……….!!




कभी धरा बनकर,
जिसकी गोद में निर्भय हो सो जाता हूँ मैं,
ये ख्वाहिश लिए की ,
मैं यूँ ही मूँदे रहूँ अपनी आँखें,
तुम सहलाते रहो मेरे बालों को ,
और वहीं ज़िंदगी की 
शाम हो जाए…….!!




तुम शामिल हो मेरी ज़िंदगी के हर लम्हे में,
कभी मेरा प्रेम बनकर,
कभी मेरी हमसफ़र बनकर,
और कभी मुझमें 
मैं बनकर………..!!

___मै प्रेम हूं...!!





‼️ईश्वर के बनने से पहले बना होगा प्रेम‼️

‼️इसलिए ईश्वर ने भी प्रेम किया‼️ ️

‼️ प्रेम इस संसार का पहला ईश्वर है‼️

जान से प्यारा है मुझे वो शख्स,, 
जिसे मैंने जान कहकर पुकारा है,,

बस हौले से मेरे कान में कह दो।।

 तुम भी मेरे बिना नहीं रह सकते।।


दिल को छूने वाली हिन्दी शायरी



तुम हकीकत जिसकी  
भी हो 
पर ख्वाब 
हमेशा मेरा ही रहोगी...!!
. 💞





तुमने रुह मे समा 
जाने 
को प्रेम कहा,
मैने 
साँसों मे बिखर
जाने को प्रेम कहा....!!
.
 💞




जो लिखा है 
सिर्फ 
आपके नाम लिखा है,
मैंने 
अपनी कविता में 
तुम्हें 
नीला आसमान लिखा है..!!
❣️




तुमसे बात नहीं 
होती है 
तो यही लगता है
जैसे 
मंदिर से लौट आए 
है हम
पूजा किये वगैर.....!!
💞



शिकायतें मुझे तुमसे बहुत सी हैं 

पर प्रेम का पलड़ा मैंने हमेशा भारी रखा…!

कभी कभी जरा सा ही होता है
मगर उम्र भर रहता है ...... एक बूंद इश्क... 🌹


ऐसी ही और शायरी के लिए आप यहा पे 👉 क्लिक करें


आप को हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे शेयर करना न भूले। धन्यवाद 🙏

ટિપ્પણીઓ

લોકપ્રિય પોસ્ટ્સ